चेहरे पर दाग धब्बे और झाइयां क्यों हो जाती है ?
![]() |
chehre ke daag dhabbe |
आजकल के दौर में सभी चेहरे को आकर्षक सुंदर स्मार्ट बनाना चाहते हैं |लेकिन उनके सामने कुछ परेशानियां आ जाती हैं | चेहरे के दाग धब्बे और मुहांसे, चेचक के दाग, फुंसी और चोट के निशान चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं और उनके दाग चेहरे पर बहुत ही भद्दे लगते है |यह दाग धब्बे हमारे शरीर के हार्मोन के असंतुलन होने से हमारे चेहरे पर मुंहासे और फुंसी हो जाती है| हमारे गलत खानपान के कारण जैसे कि ज्यादा तेल मसाले वाले भोजन का सेवन करने से उत्पन्न होती है| पानी का सेवन कम करने से मुंहासे और झाइयों की समस्याएं पैदा होती हैं हम चेहरे के दाग धब्बे हटाने के नुस्खे लेकर आए हैं | जिनके प्रयोग से आप अपने चेहरे को गोरा और सुंदर बना सकते हैं|यह सभी प्रयोग आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे बहुत ही असरदार हैं| इनका प्रयोग कई लोगों पर किया जा चुका है|इनका प्रयोग जरूर करें|
चेहरे के दाग धब्बे हटाने का तरीका
- मटर के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लेप करें सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें|दाग धब्बे मिट जायेंगे |
- चेहरे में निखार लाने के लिए मटर के पाउडर और नारंगी के छिलके को दूध में पीसकर चेहरे पर लेप करने से निखार बढ़ जाता है| और मुहांसे के दाग धब्बे मिट जाते है |
चेहरे के दाग धब्बों से बचाव
- नींबू और संतरे के छिलके को सुखाकर पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे में निखार आता है | दाग धब्बे मिट जाते हैं|
- सेब संतरा केला अमरूद चारों फलों को पीसकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासे गायब हो जाते है |
- नीम की छाल और शहतूत की छाल का पाउडर बराबर मात्रा में बना लें दही या मूली के रस या शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे हमेशा के लिए गायब हो जाते हैं|
- सेमल के पेड़ की छाल को दूध में घिसकर चेहरे पर लेप करने से चेहरा गोरा हो जाता है और दाग धब्बे मिट जाते हैं|
- आलू के रस को निकालकर रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धोले इस प्रयोग से आपके चेहरे के दाग धब्बे मिट जाते हैं और चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है|